देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के रहने वाले दो नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया…
किशनगंज के डुमरिया भट्ठा मोहल्ले से सोशल मीडिया का साइड इफैक्ट देखने को मिला है।पांचवी कक्षा के दो छात्रों ने साढ़े चार वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनी मामला प्रकाश में आया है।दिल को दह्ला देनेवाली तस्वीर उस वक्त की है,जब एक माँ ने अपने लाडली को घर में न पाकर खोजबीन शुरू किया तो अपनी बच्ची के साथ-साथ दोनों स्कूली छात्र को अपने ही बाथरूम में रंगे हाथों पकड़ लिया लेकिन दोनों छात्र चकमा देकर मौके से फरार हो गया।जब इसकी शिकायत पीड़िता की माँ ने आरोपी दोनों बच्चों के परिजनों से किया तो फिर क्या था।उल्टे चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत सामने आया और मामले को गलत ठहराकर आरोपी बच्चे के परिजनों ने डरा-धमका कर उल्टे ही उस दुखिया माँ की जमकर पिटाई कर दी बाद में पीड़िता के माँ ने महिला थाने में दोनों आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी और पुलिस ने मामले पर त्वरित करवाई करते हुए दोनों आरोपी नावालिग़ स्कूली छात्र और उसके माता पिता को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी छात्र ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपने भैया के मोबाइल में व्हाट्स ऐप पर अश्लील वीडियो खुद देखा और अपने दोस्त को भी दिखाया जिसे देखकर दोनों छात्र विचलित हो उठा और दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।


