अपराधकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में युवक पर केस दर्ज, सुखानी पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

किशनगंज, 04 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में सुखानी थाना पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तनवीर आलम (32 वर्ष), पिता मोहम्मद मोती, निवासी कादोगांव, थाना सुखानी, जिला किशनगंज के विरुद्ध सुखानी थाना कांड संख्या 50/26, दिनांक 03 सितंबर 2026 के तहत धारा 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि युवक पर शराब का सेवन कर हंगामा करने का आरोप है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button