अपराधकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : 5 ग्राम 210 मिलीग्राम ब्राउन सुगर के साथ एक महिला सहित दो गिरफ्तार

टीम ने गलगलिया थानांतर्गत दो स्थलो पर छापामारी कर 5 ग्राम 210 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ 1 महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया

किशनगंज, 21 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फरीद अहमद, एसपी डा० इनाम उल हक मेगनु के निर्देश पर गठित टीम ने गलगलिया थानांतर्गत दो स्थलो पर छापामारी कर 5 ग्राम 210 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ 1 महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने दरभंगिया टोला की रानी बेगम व साहनी टोला के कमलेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनो को अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया है। पुलिस की टीम पहले दरभंगिया टोला पहुंची। वहां से महिला को पकड़ा गया। इसके बाद आरोपी युवक को पकड़ा गया। आरोपी युवक फरार होने की फिराक में था। जिसे पुलिस की टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया। टीम में गलगलिया थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मन्नू कुमारी, सिपाही रानी देवी, सत्यम कुमार, महफूज आलम, विनय कुमार व अन्य शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button