ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला,

श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, एक की मौत, 20 लोग घायल

बड़ी खबर जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से आ रही है।

लाल चौक पर आतंकी हमला की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर के लाल चौक इलाके में रविवार को ग्रेनेड से हमला हुआ है। इस हमले में एक लोग की मौत हो गयी है, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त दस्ते पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने सैन्य ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button