ब्रेकिंग न्यूज़

वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले डेढ़ करोड़ कैश,

वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले डेढ़ करोड़ कैश, हिरासत में लिए गए 3 युवक

गोपालगंज–बिहार के गोपालगंज में एक कार से करोड़ों रुपये कैश जब्त किया गया है.

फुलवरिया थाने की पुलिस ने श्रीपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान कार से करोड़ों की रकम बरामद की.

पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है.

हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में कार से जब्त किये गये नोटों की गिनती की गई तो वो 1,48,99,500 रुपये निकले. बरामद सभी नोट 500 और 2000 रुपये के हैं.

पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के अनुसार फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी. इस दौरान उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही एक कार को रोका गया और उसकी चेकिंग की गई तो कार की डिक्की से भारी मात्रा में कैश मिले.

एसपी ने कहा कि हिरासत में लिए गए तीनों युवकों ने पूछताछ में बताया कि वो इस रकम को यूपी के खलीलाबाद से छपरा लेकर जा रहे थे. एक युवक ने इसको कारोबारी से संबंधित पैसा बताया, जिसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम बुलायी गयी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button