राज्य

कन्हाई लाल साहू की 127वीं जयंती मनाई गई।…

कन्हाई लाल साहू की 127वीं जयंती मनाई गई

फोटो:_

राजीव कुमार :-वारिसलीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री गणेश बीके साहू इंटर विद्यालय वारिसलीगंज में बुधवार की सुबह शिक्षा प्रेमी सह दानवीर कन्हाई लाल साहू की 127 वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम आमोद साव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम रतन प्रसाद ने स्वर्गीय कन्हाई लाल साहू के चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर उपस्थित समाज सेवी विजय कुमार राय ,सुनील साहू, कंचन साहू, सुरेश कुमार, भोला साव,नगर भाजपा अध्यक्ष सुमन कुमार, शिक्षक यशपाल गौतम, विक्रम आनंद ,अल्पना भारती ,अनामिका जोशी आदि ने कन्हाई लाल साहू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने कन्हाई लाल साहू द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए लोगों से उनके पद चिन्ह पर चलने की सलाह दी। गौरतलब है कि भतु साहू और कन्हाई साहू दोनों भाई थे। आपने तो दोनों कम पढ़े लिखे थे ,परंतु शिक्षा के प्रति उनका अत्याधिक लगाव था।

फलस्वरुप उन्होंने अपनी जमीन जायदाद को स्कूल, कॉलेज आदि खुलवाने के लिए सहर्ष दान कर दिया था। इनके ही नाम पर वारिसलीगंज का श्री गणेश बीके साहू इंटर विद्यालय तथा नवादा का कन्हाई लाल साहू कॉलेज है। यही कारण है कि शिक्षा प्रेमी तथा साहू समाज के लोग प्रति वर्ष इनकी जयंती पूरे धूमधाम से मनाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button