बिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : पलासी प्लस टू उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

अररिया, 05 सितंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, जिले के पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय, पलासी में प्रभारी प्राचार्य कुमार रणजीत की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य कुमार रणजीत ने दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना एवं मधुर संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कक्षा बारहवीं के छात्र अरबाज आलम ने किया।

कार्यक्रम को खास बनाने में विद्यालय के इको क्लब मिशन फॉर लाइफ के छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब के सदस्यों ने प्राकृतिक फूल-पत्तियों से विद्यालय परिसर एवं कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट कर ‘हरित शिक्षक दिवस’ का संदेश दिया। प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से की गई यह सजावट पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का सुंदर उदाहरण रही।

समारोह के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व, गुरु-शिष्य परंपरा तथा शिक्षा के माध्यम से बेहतर समाज निर्माण के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक चंदन कुमार, विमलेश कुमार झा, तारिक अनवर, इमामुद्दीन, अमित कुमार, रति दूबे, डोली रानी, खूश्बू कुमारी, आशा कुमारी, शशि, खलील रहमान, कमरुज्जमा, कैशर आलम सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button