प्रमुख खबरें

ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के भोजपुर जिला अध्यक्ष बने सुशील कुमार सिन्हा

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ::ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने सुशील कुमार सिन्हा को भोजपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उक्त जानकारी ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि बिहार के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष बनाने का अभियान चलाया जा रहा है, उसी क्रम में भोजपुर निवासी सुशील कुमार सिन्हा को भोजपुर जिला का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को उन्हें अंगवस्त्र, मनोनयन प्रमाण पत्र और परिचय पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

उक्त अवसर पर ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा, संस्थापिका -सह- महासचिव पूजा सिन्हा, उप संस्थापिका -सह- एससी एसटी विंग की महासचिव आशा देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिंह, राष्ट्रीय सहायक सचिव किरण, राष्ट्रीय निगरानी सरिता देवी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य चिकित्सा अध्यक्ष डॉ अंजली सिंह, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार झा, वैशाली जिला अध्यक्ष ज्योति सिन्हा, सक्रिय सदस्य पूमन सिन्हा, राज किशोर सहित शाहपुर आंख गांव के मुखिया और थाना प्रबंधन उपस्थित थे।

उक्त अवसर पर ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने सामाजिक न्याय और उनके अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था बिना किसी पक्षपात के कानूनी न्याय दिलाने, असहाय लोगों को शिक्षा, चिकित्सा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अबतक संस्था द्वारा किए गए कार्यों के संदर्भ में संक्षिप्त जानकारी दी।

कार्यक्रम में संस्थापिका -सह- महासचिव पूजा सिन्हा ने भोजपुर के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए निष्पक्ष रूप से समाज के विभिन्न समस्याओं के निदान करने और संस्था के विस्तार की बात कही।

उप संस्थापिका -सह- एससी एसटी विंग की महासचिव आशा देवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समस्याओं का समाधान करने और कानूनी विधि व्यवस्था संगत कार्य करने पर जोड़ दी।

कार्यक्रम में बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार झा ने मौलिक अधिकार और कानूनी अधिकार के संदर्भ में लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर इस दिशा में भी कारवाई करती है और लोगों को न्याय दिलाने की पहल करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button