ब्रेकिंग न्यूज़

पटना :-देहदानी स्व. जैन के परिवार को सम्मान स्वरूप दी जाएगी एक लाख की राशि -सुशील कुमार मोदी।।….

गुड्डू कुमार सिंह दधीचि देहदान समिति बिहार के मुख्य सरंक्षक एवं सांसद श्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को समिति की बैठक में कहा कि मृत्यु के पश्चात अमरत्व पाने का श्रेष्ट तरीका है देहदान/अंगदान। भाग्यचंन्द्र जैन के देहांत पर सम्पूर्ण देह का इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना को 2 जनवरी को समर्पित किया गया था। दधीचि देहदान समिति की पूर्व घोषणा के अनुसार देहदानी परिवार को एक लाख की राशि सम्मान स्वरूप भेंट की जाएगी।

समिति के मुख्य संरक्षण श्री मोदी व महासचिव पद्मश्री बिमल जैन एवं समिति सदस्यों ने स्व.भाग्यचंद्र जैन के घर पर जाकर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। उनकी पत्नी श्रीमती मंजू जैन बेटी एवं दामाद से मिलकर सम्मान पत्र, शाल भेंट कर सम्मान अर्पित किया।

श्री मोदी ने कहा कि दान का ऐसा अभूतपूर्व उदाहरण देखने को कम ही मिलता है। दुख की इस घड़ी में उनकी पत्नी मंजू जैन ने स्वयं आगे बढ़कर संकल्प को पूरा कराने की पहल की जो अभूतपूर्व है। यह जानकर अच्छा लगा कि पति पत्नी दोनों ने दधीचि देहदान समिति के संकल्प पत्र को भरा था।

इस अवसर पर समिति के सदस्यगण पूर्व एडीशनल एडवोकेट जनरल श्री संजय सत्यदर्शी, श्री अरूण सत्यमूर्ति, शैलेश महाजन,सुषमा साहू, राहुल डोकनिया ने भी पुष्णजंलि अर्पित कर विनयजंलि अर्पित की। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् बांकीपुर शाखा के अध्यक्ष सरदार तरलोचन सिंह, विजय पांडेय, कृष्ण गोयल झुनझुनवाला ने भी शोक व्यक्त किया तथा उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!