देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
मोदी कंप्यूटर साक्षरता मिशन’नाम से बनाई थी वेबसाइट, कासगंज के दो लोगों के खिलाफ सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर करनेवाले दो लोगों के खिलाफ सीबीआइ ने पीएमओ की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की है,वहीं एक अन्य मामले में सोनिया गांधी,भाजपा महासचिव राम माधव और आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश (भैयाजी) जोशी के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।मोदी के नाम पर लोगों को ठगने वाले अतुल कुमार व जगमोहन सिंह‘नरेंद्र मोदी कंप्यूटर साक्षरता मिशन’नाम से वेबसाइट बनाकर उसकी फ्रेंचाइजी बेचते थे।वेबसाइट में दोनों ने झूठे दावे कर रखे थे।सोनिया,राम माधव व भैयाजी जोशी के नाम पर करते थे ठगी मालुम हो की सोनिया गांधी,राम माधव,सुरेश (भैयाजी) जोशी व कई अन्य बड़े नेताओं के नाम से मंत्रियों,अधिकारियों व उद्योगपतियों को ठगने वाले दो शातिर बदमाशों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र यादव ने बताया कि 24 जनवरी को झारखंड के राजस्व मंत्री अमर कुमार बउरी के निजी सचिव सुशांत मुखर्जी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने खुद को राम माधव बताकर मंत्री को फोन किया और पार्टी फंड के लिए रुपये मांगे।एक व्यक्ति को झारखंड भवन में मंत्री के पास रुपये लेने के लिए भी भेजा लेकिन पूछने पर राम माधव के कार्यालय से इन्कार कर दिया गया।



