ताजा खबर
आज बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति प्रो० ( डॉ०) रामवचन राय ने शिष्टाचार मुलाकात की।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस अवसर पर दोनों सदनों से जुड़े विभिन्न विषयों तथा संसदीय कार्यप्रणाली से संबंधित विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक चर्चा हुई। दोनों ने बिहार में संसदीय परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने पर बल दिया।
