किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

जिला-स्तरीय एसजीएफआई शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

किशनगंज,09अक्टूबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और जिला प्रशासन किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में जिला-स्तरीय एसजीएफआई (वार्षिक विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता) का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी अब प्रमंडल-स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के योग्य होंगे।

उपाधीक्षक (शारीरिक शिक्षा) प्रह्लाद कुमार ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में विभाजित कर खेल कराई गई। मुख्य निर्णायक सुधांशु सरकार एवं सहायक निर्णायक रोहन कुमार की देखरेख में कई चक्रों की प्रतिस्पर्धा के बाद चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

अंडर-14 (बालक): सुरोनोय दास, सार्थक कुमार, आयुष आनंद, शिवांश शेखर
अंडर-14 (बालिका): पलचीन जैन, जयश्री प्रभा, आराध्या सिंह, आलिया मेहर
अंडर-17 (बालक): आयुष कुमार, नमन कुमार सिंह, कार्तिक सेठिया, ऋषभ आनंद
अंडर-17 (बालिका): दृष्टि दिया प्रामाणिक, सिद्धि सेठिया, प्रतिभा कुमारी, साबा परवीन
अंडर-19 (बालक): मोहम्मद अमानुल्लाह
अंडर-19 (बालिका): तराशा कुमारी, अन्वेषा बनर्जी, सतनूर फातिमा

प्रतियोगिता की सुचारू व्यवस्था में उपाधीक्षक मनीष कुमार, जिला शतरंज संघ के सहायक सचिव अंशुमान राज, रौनक कुमार एवं अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!