
नवेंदु मिश्र
मेदिनीनगर- शक्ति वंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीटू गुप्ता एवं कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुजाता सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि रूपा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इकलौती ऐसी पार्टी है जिसमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय का भाव स्थापना काल से लेकर आज तक चला आ रहा है ।भाजपा में एक बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है इसका कई उदाहरण हमारे बीच में उपलब्ध है। देश की मोदी सरकार महिलाओं को लेकर बरसों से लटके महिला आरक्षण बिल को पास कर यह सिद्ध कर दिया है कि महिला उत्थान के प्रति पार्टी व सरकार कटबद्ध है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ,आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना,मिशन वात्सल्य योजना ,महिला हेल्पलाइन, वन स्टाफ सेंटर ,राष्ट्रीय पोषण मिशन, महिला साइबर सेल,महिला हेल्प डेस्क आज इसके जीते जागते उदाहरण हम सब के बीच में उपलब्ध हैं।
जिला अध्यक्ष सीटू गुप्ता ने कहा की मा0प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी महिलाओं के प्रति आदर का जो भाव प्रकट किया है उसी का परिणाम सेना से लेकर संसद तक सर्वत्र महिलाओं का बोलबाला है। अब महिलाएं चहरदीवारी के अंदर की चीज नहीं वरन समाज की अग्रणी भूमिका में जूड़ी दिख रही है।
ऐसी शक्तियों का वंदन ही शक्ति वंदन अभियान का मुख्य उद्देश्य है ।स्वयं सहायता समूह व एनजीओ के माध्यम से जुड़ी मातृशक्ति को सम्मानित करना ही पार्टी की योजना रचना है। विधानसभा व मंडल के संयोजक की टोली गांव गांव जाकर स्वयं सहायता समूह के उन सभी मातृ शक्तियों का अभिनंदन करेगी जो समाज की अग्रणी भूमिका में है।
शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक अरविंद सिंह कहा की इस अभियान के तहत भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में महिला स्वयं सहायता समूह व एनजीओ की भूमिका पर चर्चा कर मातृ शक्ति का सम्मान किया जाएगा।
जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने संकल्प लिया है कि 2045 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाएगा जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है अतः आप सभी नमो ऐप डाउनलोड कर विकसित भारत का एंबेसडर बन सकते हैं एवं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहभागी बने। शक्ति वंदन कार्यक्रम की रिपोर्टिंग सरल ऐप पर करनी होगी।
इसका कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रीना किशोर वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेणुका पांडे उषा मखड़िया जिला उपाध्यक्ष सुमिता सिंह किरण अग्रवाल मीडिया प्रभारी नीलम देवी जिला मंत्री प्रतिमा गुप्ता सुमन सिंह रेखा देवी नीलम कुमारी रेखा सिंह ज्योति कुमारी किरण शर्मा अर्चना देवी कलिंदा देवी बबिता देवी पिंकी विश्वकर्मा नीलिमा झा मालती देवी अनिता देवी बेबी देवी रीमा शर्मा अर्चना देवी रामादेवी अहिल्यादेवी सरिता देवी अंजू देवी कांति देवी मंजू देवी सविता देवी सरिता शर्मा आरती गुप्ता नीलम कुमारी बेबी विश्वकर्मा रेखा चंद्रवंशी चुनमुन देवी आनंद कुमार सिंह अनिल कुमार मनजीत कुमार मोनू देवी भारत प्रसाद अजय कुमार सिंह नागेंद्र कुमार सिंह श्याम नंदन मंटू शर्मा बिहार बैठा प्रेम सागर सिंह कन्हाई राम सुदर्शन सिंह दिलीप कुमार विनोद प्रजापति संजय चंद्रवंशी मनोरंजन प्रसाद गुप्ता कमला देवी राधे कृष्णा साहू उपेंद्र तिवारी सोनी उरांव रीता सिंह रेखा देवी रूबी सिंह लीलावती देवी मनीष भिवानिया एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यशाला में उपस्थित रहे।