किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

एकल अभियान ने पुलिस जवानों संग मनाया रक्षा बंधन उत्सव

किशनगंज,09अगस्त(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, एकल अभियान अंचल कटिहार अंतर्गत संच किशनगंज ग्रामीण के आचार्य बहनों ने शनिवार को सदर थाना परिसर में पुलिस जवानों के साथ रक्षा बंधन उत्सव मनाया। इस अवसर पर आचार्य बहनों ने सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व सुरक्षा की कामना की।

एकल अभियान के राजीव केशरी ने बताया कि संगठन समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है। इसी क्रम में इस वर्ष रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में एकल विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 4 से 14 वर्ष के बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दी जाती है। उन्हीं शिक्षिका बहनों ने देश सेवा में लगे जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनसे सुरक्षा का वचन मांगा।कार्यक्रम में आचार्य दीदी नीलम, रविता, प्राची, आशा, रत्ना कुमारी, संच प्रमुख बिरेश यादव, अंचल सचिव हृदय रंजन घोष, राजीव केशरी, प्रमोद पासवान, अंचल पूर्णिया अभियान प्रमुख सत्यनारायण यादव, अमित केशरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!