श्री सुबोध कुमार जयसवाल ने निदेशक, सीबीआई का पद भार ग्रहण किया

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –श्री सुबोध कुमार जयसवाल, भा.पु.सेवा (महाराष्ट्र 1985 बैच) ने डी ओ पी टी के दिनाँक 25.05.2021 के अनुसरण में आज निदेशक, सीबीआई का पद भार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी आई एस एफ) के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
भारतीय पुलिस सेवा, 1985 बैच के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी श्री एस के जयसवाल अंग्रेजी (ऑनर्स), अर्थशास्त्र एवं राजनीति शास्त्र में स्नातक एवं बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर (एम बी ए) हैं।
श्री जयसवाल ने एस पी (गडचिरोली, औरंगाबाद एवं उस्मानाबाद), डी आई जी, प्रभारी विशेष जांच दल (एस आई टी), अपर पुलिस आयुक्त, आतंकवाद निरोधी दस्ता, मुम्बई; अपर पुलिस आयुक्त, मध्य क्षेत्र, मुम्बई; पुलिस महानिरीक्षक, अमरावती क्षेत्र और पुलिस आयुक्त, बृहन मुम्बई सहित कई पद पर रहते हुए अपने कैडर में सेवाएं दी। वे सी आई एस एफ के महानिदेशक का पद धारण करने के पहले फरवरी 2019 से लेकर लगभग 02 वर्ष तक महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक रहे।
श्री सुबोध कुमार जयसवाल ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर विशेष सुरक्षा ग्रुप (SPG) के साथ अपने 6 वर्ष के कार्यकाल के दौरान भारत के प्रधानमंत्री के निकट सुरक्षा टीम में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने जून, 2008 से 2018 तक 10 वर्षों के लिए विभिन्न पदों पर मंत्रिमंडल सचिवालय (भारत सरकार) में भी सेवाएं दी। श्री जयसवाल को आतंकवाद का मुकाबला-Counter Terrorism (Left Wing Extremism), वी वी आई पी सुरक्षा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लंबा अनुभव है।
श्री जयसवाल को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक 2009, सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक 2001, आंतरिक सुरक्षा पदक (भारत सरकार), विशेष सेवा पदक (महाराष्ट्र सरकार) एवं असाधारण सुरक्षा सेवा प्रमाण पत्र (ए एस एस पी पी) प्राप्तकर्ता रहे हैं।
पद भार संभालने के पश्चात श्री एस के जयसवाल को सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी।
****