झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंराज्य

मशाल लाइटिंग के साथ 8वें ओरिएंटेशन प्रोग्राम और मेगा वार्षिक खेल आयोजन संगठन 2023 का आयोजन

एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड (Amity University) ने 2023 के नए बैच के लिए के लिए किया आयोजन 


रांची : एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड (Amity University Jharkhand) ने नए बैच के लिए आठवां ओरिएंटेशन प्रोग्राम और मेगा वार्षिक खेल आयोजन संगठन 2023 के लिए मशाल लाइटिंग का आयोजन किया। आयोजन की शुरुआत हवन और सर्वशक्तिमान से आशीर्वाद मांगने के साथ हुई। एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के चांसलर डा. अतुल चौहान ने छात्रों और उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए छात्रों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। नए छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि एमिटियंस के रूप में आपके पास हमेशा एक अलग ऊर्जा होनी चाहिए। जीवन में पहली इच्छा सफल होने का जज्बा रखना है। जब आप स्नातक हो जाएं तब आपको बोलने का आत्मविश्वास और ज्ञान होना चाहिए।

उन्होंने छात्रों को एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में पढ़ाई के दौरान इंटरैक्टिव होने और खुद को विकसित करने के लिए समय का सदुपयोग करने का सुझाव दिया। कहा कि एमिटी में होने का मतलब एक अच्छा इंसान बनना है। एमिटी एजुकेशन ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यू. रामचंद्रन ने कहा समस्याओं से कभी न भागें बल्कि उनका सामना करें। जीवन में लोगों को जोड़ना जरूरी है। यह मूल्यों और नैतिकता, राष्ट्र निर्माण और समग्र शिक्षा की जानकारी देता है।

एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति डा. अशोक के. श्रीवास्तव ने कहा यह दिन एक अविश्वसनीय यात्रा से भरा है। एमिटी संस्कार और मूल्यों के साथ सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने में विश्वास रखती है। उन्होंने टीम वर्क में संलग्न होने और बुद्धि विकसित करने का सुझाव दिया। एमिटी एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा ओरिएंटेशन वह दिन है जो एक नई यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। उन माता पिता के बलिदान को कभी न भूलें जो आपका भला चाहते हैं। उन्होंने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि यह शैक्षणिक यात्रा उनके समर्थन के बिना संभव नहीं होगी। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड की एचआर टीम, आइक्यूएसी, शिक्षाविदों और अन्य विभागों के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button