अपराधगिरफ्तारीझारखंडपुलिसरांची

नशे के सौदागरों को तीखी चोट,एसपी प्रवीण के नेतृत्व में तीन तस्कर कानून की गिरफ्त में…

रांची//राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित हाईटेंशन मैदान से तीन ब्राउन शुगर तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रमीज राज, मो.अब्दुल और मो.जफीर उर्फ राजा उर्फ ऋषि शामिल है।इनके पास से कुल 6.4 ग्राम ब्राउन शुगर, ब्राउन शुगर की पुड़िया, मोबाइल फोन और नकद रुपए बरामद हुए है।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईटेंशन मैदान में पावर ग्रिड के सामने कुछ युवकों द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर की देखरेख में मुख्यालय वन डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जिसके बाद डीएसपी अमर पांडेय ने बिना वक्त गंवाए तुरंत टीम को एक्टिव किया और मामले का सत्यापन एवं जांच करने निकल पड़े।सत्यापन और छापेमारी के क्रम में नामकुम स्थित हाईटेंशन मैदान में प्रवेश करने पर देखा गया कि पावर ग्रिड के सामने खाली मैदान में एक ब्लू रंग की कार और उसके बगल में एक स्कूटी तथा एक मोटरसाइकिल खड़ी है और कुछ व्यक्ति कार में संदिग्ध हालत में बैठे हुए पाए गए।निरीक्षण के क्रम में कार में बैठे तीनों युवक पुलिस टीम को अपनी ओर आते देखकर भागने का प्रयास करने लगे,जिसके बाद सीनियर डीएसपी अमर पांडेय के द्वारा इशारा करते ही टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी एवं भागने की कोशिश कर रहे तीनों युवकों को वहीं दबोच लिया गया।

हिरासत में लिए गए तीनों ने अपना नाम रमीज राज, मो. अब्दुल और मो. जफीर उर्फ राजा उर्फ ऋषि बताया।उक्त व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर 03 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन में कुल 6.4 ग्राम), तीन मोबाइल फोन, 4000 रुपये, ब्लू रंग की कार (रजि०नं०-JH1OR-9385), स्कूटी-1 (रजिस्ट्रेशन नं0-JHOIFF-9513), मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंo- JHOIEV-2343) बरामद किया गया।बरामद किए गए मादक पदार्थ के संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और बरामद कैश के संबंध में ब्राउन शुगर की बिक्री सेप्राप्त रकम होना बतलाया गया। तत्पश्चात उक्त बरामद सामान को विधिवत जब्त किया गया और तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि ये कोई छोटे-मोटे खिलाड़ी नहीं थे। ये लोग संगठित तरीके से नशे का कारोबार चला रहे थे और ज्यादा मुनाफे के लालच में शहर के युवाओं को इसकी गिरफ्त में धकेल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में से दो का आपराधिक इतिहास भी सामने आया। पहले भी ये लोग इस तरह के अपराध में शामिल रहे हैं। मामले को लेकर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी, नामकुम के स्वकथन के आधार पर नामकुम थाना कांड संख्या-91/26 दिनाक 08.04.26, धारा-111(2) (b)/111(3)/111(4) BNS एवं धारा-21(b)/22/29 NDPS Act. दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

वही ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने आगे कहा कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी इसमें शामिल होगा, उसे जेल भेजा जाएगा। नशे के इन सौदागरों को दबोचने में सीनियर डीएसपी अमर कुमार पांडेय, नामकुम थानेदार इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह, एसआई जयदेव कुमार सराक, सत्येन्द्र सिंह, जयप्रकाश कुमार, एएसआई उज्जवल सिंह और अंगरक्षक एवं सशस्त्र बल की भूमिका सराहनीय रही।

(तस्करों की गिरफ्तारी पर क्या बोले एसपी प्रवीन पुष्कर) देखें वीडियो…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!