ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जूनियर शतरंज में शांतानु राज बने चैंपियन..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ द्वारा रविवार को अपने जिले के जूनियर बालक-बालिका खिलाड़ियों के बीच एक नि:शुल्क ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग दो दर्जन खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में मनोज चौधरी व श्रीमती रूही चौधरी के पुत्र तथा स्थानीय सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र शांतानु राज चैंपियन बने।इसके अगले स्थानों पर क्रमशः रित्विक मजूमदार, सुरोनोय दास, धान्वी कर्मकार, पलचीन जैन, प्रत्यूशी जैन, युवराज साह, रोहित गुप्ता, रुद्रांश कश्यप, संपूर्णा दास, प्रतीक बिहानी, रिया गुप्ता, रूपीका जैन, जयब्रतो दत्ता, आराध्या सिंह, राजीव कुमार, देवांशु बिहानी, प्रियश्री साहा, वैभव दुग्गर एवं अन्य ने जगह बनाई। जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्षगण यथा शिफा सैयद हाफिज, डॉ. शेखर जालान, श्रीमती मंजू देवी दुग्गर, श्रीमती अमृता साव, आलोक कुमार, डॉ. नवाज हसन, मनीष कासलीवाल, मुनव्वर रिजवी, धनंजय जायसवाल, श्रवण कुमार सिंघल, डॉ. नुसरत जहां, संजय किल्ला, रंजन चक्रवर्ती, श्रीमती कमलिका चक्रवर्ती सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी तथा शेष खिलाड़ियों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button