अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : SP के निर्देश पर लगातार चलाये जा रहे अवैध शराब के खिलाफ एस ड्राईव अभियान मे कोचाधामन पुलिस ने 126 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक मारुती स्वीफ्ट किया जप्त।

जिले में चल रहे समकालीन अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस को फिर से मिली एक बड़ी सफलता।

  • तलाशी के बीच पुलिस को कार से मेकडॉवेल ब्रांड का 108 लीटर, रॉयल स्टैग 09 ली. एवं इम्पेरियल ब्लू के 09 लीटर शराब से भरी कुल 336 बोतलें मिली। जिसमें मेकडॉवेल 375 एमएल के 288, रॉयल स्टेग 375 एमएल के 24 और इम्पेरियल ब्लू 375 एमएल के 24 बोतलें शामिल थे।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष के निर्देश पर लगातार चलाये जा रहे अवैध शराब के खिलाफ एस ड्राईव अभियान मे कोचाधामन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आपको बताते चलें कि एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के निर्देश में कोचाधामन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पीकेट प्रभारी वीर प्रकाश एवं सशस्त्रबलों के साथ वाहन चेंकिंग कर रहे थे। इसी क्रम में किशनगंज की ओर से आ रही सिल्वर कलर की मारुती स्वीफ्ट कार नं. WB OZY 2760 को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पर उक्त गाड़ी चालक भागना चाहा, पर पुलिस जीप ने इसका पीछा किया और उक्त गाड़ी पर सवार दो तस्कर गाड़ी सड़क पर छोड़ फरार हो गये।पुलिसटीम ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विधिवत इसकी तलाशी शुरु की। तलाशी के बीच पुलिस को कार से मेकडॉवेल ब्रांड का 108 लीटर, रॉयल स्टैग 09 ली. एवं इम्पेरियल ब्लू के 09 लीटर शराब से भरी कुल 336 बोतलें मिली। जिसमें मेकडॉवेल 375 एमएल के 288, रॉयल स्टेग 375 एमएल के 24 और इम्पेरियल ब्लू 375 एमएल के 24 बोतलें शामिल थे। जिसे कार के साथ विधिवत जप्ती के साथ कोचाधामन पुलिस आगे की कार्यवाही में लगी है। हालांकि जप्त कार पर फास्ट टैग का नम्वर भी मिला है। जिससे पुलिस को फरार तस्करों सहित अन्य लोगों तक पहुंचने की राह आसान होने की संभावनाएं जताई जा रही है। वही थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान अभी लगातार चलेगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button