प्रमुख खबरें

सक्षम व्यक्ति हाशिए पर खड़े लोगों की करें हर संभव मदद-शंभु सिंह…..

शंभु सिंह व शिप्रा सिंह ने नई आशा दिए दो एंबुलेंश.....

गुड्डू कुमार सिंह /आरा। समाज के सक्षम लोगों का दायित्व है कि हाशिए पर खड़े लोगों को मुख्य धारा में शामिल करने का प्रयास करें। इस कार्य से संतुष्टि मिलेगी और समाज मजबूत होकर राष्ट्र को संबल बनाएगा। उपरोक्त बातें बाघी पाकड़ निवासी शंभू सिंह (भा.प्र.से.) ने आज नई आशा द्वारा आयोजित ‘एंबुलेंस लोकार्पण समारोह‘ को संबोधित करते हुए कहीं। विदित हो श्री सिंह एवं श्रीमती शिप्रा सिंह द्वारा नई आशा को दो एंबुलेंस प्रदान किए गए हैं। श्री सिंह ने कहा कि नई आशा जिस गरीब एवं अशिक्षित वर्ग के लिए कार्य कर रही है, उसके बीच आत्म विश्वास पैदा करना होगा, ताकि वे अपनी सामान्य जरूरत के लिए संबंधित विभाग में आसानी से पहुंच सके और भावी जीवन का सपना बुन सके। जो समाज पिछड़ा होता है, उसके बीच उदाहरण प्रस्तुत करना होगा ताकि उसकी पीढ़ियां अनुशरण करके मुख्य धारा में शामिल हो जाए। सिविल सर्जन डॉ शिवेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा की नई आशा जिस उद्देश्य से कार्य कर रही है, उसकी पूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। सामाजिक कार्यकर्ता विजेंद्र सिंह ने कहा कि नई आशा के माध्यम से समाज को मदद करने के बाद खुद संतुष्टि मिलती है। अध्यक्षता करते हुए संस्था के उपाध्यक्ष सह फुटाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा ने कहा कि संस्था के संरक्षक भीम सिंह भवेश द्वारा दो दशक से समर्पित भाव से कार्य किए जाने के कारण ही देश के प्रधानमंत्री ने उनकी सराहना की। यह सस्था के प्रति विश्वास का बड़ा उदाहरण है। कार्यक्रम को डॉ विजय लक्ष्मी शर्मा, डॉ विजय गुप्ता, डॉ एसके रूंगटा, डॉ जीत शर्मा, डॉ केएन सिन्हा आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो बलिराज ठाकुर ने किया। उपस्थित लोगों में रामकुमार सिंह, अवधेश पांडे, श्री कुमार सिंह, जयशंकर तिवारी, राकेश सिंह, राजू मेहता, मंटू सिंह, मुखिया मिथुन सिंह, डव्लु जैन, विपिन सिंह आदि थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!