District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम, मेधावी छात्र, स्वास्थ्यकर्मी और कर्मियों का सम्मान

सम्राट अशोक भवन में गूंजीं 100 दिनों की उपलब्धियां, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला सम्मान

किशनगंज, 25 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, राज्य सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी नवीन कुमार ने की। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन और सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित प्रस्तुति देखी।लाइव प्रसारण में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड बुकलेट और डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में उच्च शिक्षा की व्यवस्था, बिहार स्कूल लाइव क्लासेज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नए राशन कार्ड, सहयोग शिविर, पंचायत विकास दिवस, आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रगति एवं समृद्धि यात्रा, पर्यटन, उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के बाद प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह ने किशनगंज जिले में संचालित विकासात्मक योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित वीडियो प्रस्तुत किया, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कृषि, स्वास्थ्य, जीविका, ग्रामीण विकास, नगर परिषद, उद्योग एवं खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों, खिलाड़ियों, उद्यमियों और लाभुकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बहादुरगंज एवं कोचाधामन प्रखंड के 23 लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चों का वितरण भी किया गया। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सम्मानित सभी व्यक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका उत्कृष्ट कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सभी को इसी समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में भी किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों एवं आम लोगों ने सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के बाद प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह ने किशनगंज जिले की विकास यात्रा पर आधारित एक विशेष वीडियो का प्रदर्शन कराया। वीडियो में शिक्षा, स्वास्थ्य, चाय उत्पादन, जीविका, उद्योग, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिले की उपलब्धियों और चल रही विकास योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभुकों तक पहुंचाए गए लाभ की भी जानकारी दी गई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button