प्रमुख खबरें

*मोहन शर्मा के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक*

*वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन शर्मा के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित प्रमुख नेताओं ने जताया शोक*

अविनाश कुमार/बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन शर्मा का आकस्मिक निधन 70 वर्ष की आयु में हो गया। उनके निधन पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि मोहन शर्मा के निधन से व्यक्तिगत तौर पर मैं ज्यादा मर्माहत हूं, उन्होंने आजीवन कांग्रेस के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अंतिम समय तक गांधीवादी विचारों को जिया और मेरे अनन्य सहयोगी के रूप में कार्यरत रहें। मूल रूप से जहानाबाद के रहने वाले मोहन शर्मा प्रदेश कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों में इस उम्र में भी लगातार सक्रिय रहें और संगठन के कार्यों में रुचि लेते रहें। उनके परिजनों के प्रति प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि हर तरीके से कांग्रेस परिवार और व्यक्तिगत तौर से मैं उनके साथ हूं।

मोहन शर्मा के निधन पर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, कौकब कादरी, कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, डॉ. समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा, निर्मल वर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, हरखू झा, आनंद माधव, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, डॉ. संजय यादव, शिशिर कुमार कौन्डिल्य, आशुतोष शर्मा, निधि पाण्डेय, सौरभ सिन्हा, आलोक हर्ष, राजनन्दन कुमार, रुपन झा ने भी शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button