ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

समय से बीज प्रभेदों का करें चयन।।…

गुड्डू कुमार सिंह:-तरारी ।प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में खरीफ कृषि प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिप सदस्य जितेंद्र प्रताप सिंह,मुखिया जयप्रकाश सिंह,पूर्व राजद अध्यक्ष सत्यनारायण साह, बायोपिक प्रदेश उप निदेशक नरेंद्र मोहन,जिला आत्मा उप निदेशक राणा रंजन,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुजाता स्वराज,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक सिंह द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए प्रदेश उप निदेशक नरेन्द्र मोहन ने कहा कि समयावधि को ध्यान में रखते हुए फसल बीज के प्रभेदों का चयन अनिवार्य है। समयानुकूल खेती से हीं अत्याधिक पैदावार बढाया जा सकता है। साथ ही बीजोपचार अनिवार्य है। बीज उपचार के लिए एक किलो बिचडा में 2 ग्राम कर्मेंडाजाईम का छिडकाव किया जा सकता है। धान बिचडा के रोपनी से पहले भी कर्मेडाजाईम का घोल में थोडी समय के लिए बिचडा का जड डाल देने से उपचार संभव है। असमय के कारण हीं फसलों के गभा से बालियां निकलने में विलंब होता है। प्रवर्तित जलवायु की स्थिति में बीजों का प्रभेदों को चयन महत्त्वपूर्ण है। बजार के अनुरूप खेती से भी किसानो को सर्वाधिक मुनाफा संभव है।मोटे अनाज और सब्जी की मांग बजार में अधिक है।

जिप सदस्य जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यशाला में सम्बेधन के दौरान प्रखंड कृषि कर्मीयों की मनमानी का आरोप लगया है। साथ ही प्रखंड आत्मा अध्यक्ष और सदस्य बनाने में धांधली की बात कही गई है।स्थानीय कृषि कर्मी पाँकेट के जीन के तरह बगैर किसी आम सभा के चयनित कर लिया गया है। प्रखंड में कूल उन्नीस पंचायत और एक सौ से अधिक गांव है।बावजूद भी एक हीं गांव के आत्मा अध्यक्ष और डेढ दर्जन से अधिक सदस्य बना प्रवधानों को ताक पर रखकर किया गया है।

कृषकों और प्रतिनिधियों की शिकायत पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुजाता स्वराज ने प्रखंड आत्मा में अनियमितता की जांच कराने की संतवना दी है। कहा कि दोषी पाये जाने पर समिति भंग की जायेगी।साथ हीं प्रखंड मुख्यालय से गायब रहने वाले कर्मीयों के विरुद्ध कारवाई तय है। खाद दूकानदारों को निर्धारित मूल्य पर बिक्री करने की नसीहत दी है।

कार्यशाला में मुख्य रुप से किसान राजू मौआर, गुड्डू राय, अजय मेहता, अशोक मौर्य, अनील सिंह,विंध्याचल पासवान सहित कईयों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!