ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने सम्राट चौधरी, बधाई देने वालों का तांता लगा

पटना/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार भाजपा के सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संबध में पत्र जारी कर दिया। बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल खत्म हो चुका था। इसी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बिहार भारतीय जनता पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया है। माना जा रहा है कि बिहार में नीतीश को झटका देने और कुशवाहा वोटों को साधने के लिए बीजेपी ने बड़ी चाल चल दी है। इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सम्राट चौधरी की ताजपोशी की गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से चिट्ठी जारी की गई है। इस चिट्ठी में लिखा गया है कि ‘बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’ इससे पहले पिछले साल अगस्त जब नीतीश ने बीजेपी को किनारे कर आरजेडी के साथ महागठबंधन सरकार बनाई थी। तब बीजेपी की दिल्ली में बड़ी बैठक हुई थी। कोर कमेटी की इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत बिहार के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसी बैठक में पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव करने पर चर्चा हुई थी। इसके बाद ही विजय सिन्हा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सम्राट चौधरी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर, बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button