ताजा खबर

*23 जून 2024 को सम्पूर्ण क्रांति स्वर्ण जयंती समारोह* का आयोजन बिहार विधान परिषद के सभागार मे आयोजित किया जा रहा है।…*

श्रुति मिश्रा/ दिनांक 5 जून 2024 को सम्पूर्ण क्रांति के पचास वर्ष पूरे हो गए है। लोकनायक भारत रत्न जय प्रकाश नारायण जी के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस क्रांति ने देश में लोकतान्त्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की।

सम्पूर्ण क्रांति सिर्फ एक राजनैतिक आंदोलन नहीं था वरण इसके बहुआयामी दृष्टिकोण थे l सम्पूर्ण क्रांति राजनैतिक चेतना के साथ साथ आर्थिक-सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक गौरव और मानव समृद्धि से जुड़े कई महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दों के निराकरण के लिए एक बुलंद प्रयास था | इस क्रांति ने देश कि दशा और दिशा में ऐतिहासिक परिवर्तन किया और जनमानस की विशाल सहभागिता के द्वारा आदर्श समाज की परिकल्पना को पुनर्स्थापित किया l

पिछले पचास वर्ष में सम्पूर्ण क्रांति के सिद्धांतो ने समाज के हर क्षेत्र पर अपना प्रभाव डाला है।

संपूर्ण क्रांति के उद्देश्यों को हासिल करने मे हम कितने सफल हुए और इस क्रांति के दूरगामी प्रभावों पर परिचर्चा मे क्रांति के लोग शामिल होंगे जिनमे राजनेता, बुद्धिजीवी, लेखक, कवि, सहित्यकार्, पत्रकार, रंगकर्मी संस्कृतिकर्मी आदि लोग उपस्थित होंगे।
देश में आम लोगों के अधिकार की रक्षा और मानव मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन में क्रांति के नायको ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भावी पीढ़ी को सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन के सिद्धांतो से परिचित करवाना और सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर कार्य करते हुए देश में आपसी प्रेम सद्भाव और सौहार्द को स्थापित करना है l

यह आयोजन देश में लोकतान्त्रिक मूल्यों के महत्व को पुनर्स्थापित करने में मार्ग दर्शन का का एक बहुत छोटा सा प्रयास है, जो समाज मे सकारात्मक वातावरण हेतु प्रेरणा देगा l
*इस पुनीत कार्य हेतु आपकी उपस्थिति हमारे मनोबल को सबलता प्रदान I*
सादर साभिवादन l
🙏🌹🙏

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!