District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित हुई सखी वार्ता, बालिकाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

किशनगंज,03फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज द्वारा संकल्प, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन योजना के अंतर्गत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, छतरगाछ (पोठिया) में जागरूकता अभियान के तहत सखी वार्ता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में उन्हें शिक्षा और विकास के समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी है। बेटा-बेटी में भेदभाव न कर दोनों को समान अवसर दिए जाने की अपील की गई। वक्ताओं ने बताया कि सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और संरक्षण के लिए कई योजनाएं चला रही है, साथ ही उनके लिए कानूनी प्रावधान भी किए गए हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रौशनी परवीन, केंद्र प्रशासक, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज ने कहा कि बच्चियों का सही ढंग से लालन-पालन करते हुए उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने चाहिए। उन्होंने बाल विवाह पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी की शादी 18 वर्ष के बाद तथा लड़के की शादी 21 वर्ष के बाद ही की जानी चाहिए।

उन्होंने जानकारी दी कि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के सहयोग के लिए “सखी वन स्टॉप सेंटर” तथा “जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन” संचालित हैं, जहां जरूरतमंद महिलाएं सहायता प्राप्त कर सकती हैं। सखी वन स्टॉप सेंटर का मोबाइल नंबर 9771468017 तथा महिला हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 181 बताया गया। कार्यक्रम में सुशील कुमार झा, जेंडर विशेषज्ञ ने महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं विद्यालय की छात्राओं द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” एवं बाल विवाह जैसे सामाजिक विषयों पर नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, छतरगाछ पोठिया के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, वार्डन एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!