ताजा खबर

*संकल्प दिवस के रूप में रालोमो मनाएगी भारत रत्न जननायक कर्पूरी जी की जयंती समारोह: राम पुकार*

 त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जयंती समारोह सह संकल्प सभा के उद्घाटनकर्ता होंगे रालोमो सुप्रीमों व राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा जी* पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102 वीं जयंती समारोह संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी, जिसके उद्घाटनकर्ता रालोमो सुप्रीमों, भारत सरकार के पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा होंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए रालोमो बिहार के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रालोमो नेता सुभाष चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश उपस्थित होंगे। इस जयंती समारोह को रालोमो संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी जिसमें पार्टी के प्रमुख नेतागण मौजूद होंगे। @ राम पुकार सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!