ताजा खबर

सालों तक बिहार को लूटने वाले राजद-कांग्रेस को नहीं मिलने वाला है अब मौका-संतोष सुमन

ऋषिकेश पांडे/भय और भ्रष्टाचार के दौर की वापसी कभी नहीं चाहेगी बिहार की जनता

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि सालों तक बिहार को लूटने वाले राजद-कांग्रेस को अब बिहार की जनता दुबारा मौका नहीं देने वाली है। बिहार में राजद व कांग्रेस का शासनकाल भय और भ्रष्टाचार का प्रतीक रहा है। उस दौर की यादों से लोग आज भी सिहर जाते हैं।

मंत्री ने कहा कि बिहार को कांग्रेस-राजद ने गठजोड़ कर सालों तक लूटा, विकास को रोके रखा। कांग्रेस के जिस भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ 1974 में हुए आंदोलन के लालू प्रसाद अगुआ थे, सत्ता के लोभ में उसी कांग्रेस की गोद में जा कर बैठ गए। जेपी व कर्पूरी के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने वाले लालू यादव ने उन दोनों की पीठ में छुरा भोंक दिया।

उन्होंने कहा कि 2005 में जब बिहार में एनडीए सरकार आई तो हर जिले से पटना तक सड़कें बनीं,महिलाएं सशक्त हुईं, स्कूल–कॉलेज–अस्पताल खुले,बिजली की उपलब्धता बढ़ी। स्पीडी ट्रायल के जरिए अपराधियों को सजा दिला कर अपराध पर अंकुश लगाया गया,इससे लोगों में कानून के राज के प्रति भरोसा बढ़ा। आज बिहार बदला है, और ये बदलाव लोगों के दिलों में बस चुका है। ऐसे में राजद-कांग्रेस चाहे जितना तिकड़म कर लें, बिहार में उनकी दाल नहीं गलने वाली है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!