औरंगाबाद : रफीगंज विहंगम योग संत समाज के द्वारा निकाली गई स्वर्वेद यात्रा..

रफीगंज/मयंक कुमार, औरंगाबाद रानी व्रजराज उच्च विद्यालय परिसर से विहंगम योग संत समाज औरंगाबाद के बैनर तले स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा कासमा रोड, बस स्टेण्ड, मेन बाजार, स्टेशन रोड, महराजगंज रोड होते हुये बिजली सब स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर के पास समाप्त हुयी।सदगुरू अनंत श्री सदाफल देव महाराज के द्वारा रचित स्वर्वेद विश्व के कल्याण के लिए प्रसाद है।सैकड़ों की संख्या में महिलाएं-पुरूष तख्तियां एवं स्वर्वेद का सद्ग्रन्थ लिये विहंगम की जय व जय स्वर्वेद कथा करते हुए जयकारा लगाये। तख्तियां पर अध्यात्म क्रांति प्रचार जग में, लक्ष्य जन कल्याण है।जन सदाफल सत्य व्रत में शांति सुख विज्ञान है।सुख शांति सबको मिलै, यह उपदेश हमार, सारा विश्व हमार है हम हैं सब संसार” के नारे लिखे थे।इस अवसर पर संयोजक उमेश प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, जिला पार्षद दीनानाथ विश्वकर्मा, स्वर्वेद प्रभारी राकेश कुमार, रामचन्द्र पाण्डेय, उमेश कुमार, किशोरी प्रसाद चौरसिया, रघुनंदन प्रसाद, संतोष पाठक, अशोक सिंह, मिथलेश कुमार, वकील विश्वकर्मा, रामप्रवेश सिंह, कुलदीप, सुबोध कुमार, जितेन्द्र सिंह, मुरारी सिंह, बनारसी, राजेन्द्र प्रसाद, अवधेश सिंह, शिव प्रसाद, नगीना देवी, पार्वती, रेणू, लक्ष्मी, मालती देवी के साथ सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल रहे।