राज्य

डीआरएम ने वारिसलीगंज स्टेशन पर चल रहे कार्यो का लिया जायजा।…

स्थानीय विधायिका अरुणा देवी ने ओवर फुट ब्रिज बनाने व जसीडीह _पुणे एवं गोड्डा _नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए सौंपा ज्ञापन

राजीव कुमार= वारिसलीगंज (नवादा): मध्य-पूर्व रेलवे अंतर्गत गया-किउल रेल खण्ड पर स्थित वारिसलीगंज स्टेशन पर दोहरीकरण एवम ट्रैक निर्माण प्रगति कार्य का दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत चौधरी एवं सीनियर डीसीएम प्रभाष राकव ने शनिवार को वारिसलीगंज स्टेशन का जायजा लिया। स्टेशन पर चल रहे दोहरीकरण, प्लेटफॉर्म, ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर सबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।इस दौरान स्थानीय भाजपा विधायक अरुणा देवी ने वारिसलीगंज स्टेशन के निकट रेलवे लाइन के आर-पार जाने के लिए फुटपाथ निर्माण के सम्बन्ध में आवेदन दिया

उन्होंने आवेदन के माध्यम से डीआरएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि वारिसलीगंज स्टेशन के पूरब श्री गणेश बी.के.साहु इंटर विद्यालय स्थित है। जहाँ लगभग करीब 4000 विद्यार्थी अध्ययन के लिए प्रतिदिन आते- जाते हैं। इसके पूरब तरफ ही बलवापर गाँव एवं स्टेट हाइवे तथा पश्चिम तरफ वारिसलीगंज बाजार स्थित है। ऐसे में रेलवे लाइन पार कर आना-जाना संभव नहीं हो रहा है। वारिसलीगंज वर्तमान स्टेशन से आम लोगों को दक्षिण तरफ के रेलवे लाइन से आर-पार जाने के लिए आम जनो के लिए एक फुट-पाथ का निर्माण करवाने की जरूरत है।किऊल- गया रेलखण्ड स्थित वारिसलीगंज एवं नवादा स्टेशन पर हमसफर तथा जसीडोह-पुणे एक्स्प्रेस के ठहराव की भी मांग किया है। बता दें कि किउल-गया रेल खण्ड होकर गोड़ा – हमसफर एक्स्प्रेस नई दिल्ली के लिए संचालित है। लेकिन वारिसलीगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं है। इसी तरह जसीडीह-पुणे एक्स्प्रेस का ठहराव किऊल- गया के बीच किसी स्टेशन पर ठहराव नहीं है। जिसके कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि डीआरएम के वारिसलीगंज आगमन को लेकर रेलवे कर्मचारी एवं आरपीएफ के जवान सुरक्षा को लेकर तैनात थे। निर्धारित समय से काफी बिलम्ब से पहुँचे मंडल रेल प्रबंधक ने वारिसलीगंज स्टेशन पर हो रहे निर्माण का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। मौके पर भाजपा विधायक अरुणा देवी, विधायक प्रतिनिधि रामसकल सिंह, भाजपा नेता पवन कुमार बंका, वारिसलीगंज नगर मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार ,चंदन कुमार आदि ने रेल अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। कई रेल अधिकारी, कर्मचारी व सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!