District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बेगूसराय में हुई पत्रकार की हत्या से आक्रोशित प्रेस क्लब के सदस्यों ने सीएम के नाम डीएम को समाहरणालय में सौंपा ज्ञापांन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बेगूसराय में हुई पत्रकार की निर्मम हत्या से आक्रोशित किशनगंज प्रेस क्लब के सदस्यों ने प्रेस क्लब अध्यक्ष सुखसागर नाथ सिन्हा के नेतृत्व में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री से मुलाकात कर सदस्यों ने सीएम नीतीश कुमार के नाम जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को दोषियों को फांसी, मुआवजा, पत्रकार सुरक्षा कानून सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापांन सौंपा, डीएम को दिए ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा, आर्म्स लाइसेंस समेत कई मांग शामिल है। पत्रकार सुभाष कुमार के हत्यारे को स्पीड ट्रायल के तहत सजा मिले। इस शिष्टमंडल में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुखसागर नाथ सिन्हा, सचिव अवधेश झा, पत्रकार मयंक प्रकाश, सैयद मोबिद हुसैन, शंभु रवि दास, मसरूर रईस, वरिष्ठ पत्रकार शक्ति जोरदार, आकाश झा सहित प्रेस क्लब के सदस्य शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button