रांची महानगर् कांग्रेस कमिटी ने सगठन सृजन 2025 का किया आगाज

भारती मिश्रा/रांची: आज सोमवार को संगठन सृजन अभियान 2025 को लेकर सर्किट हाऊस में रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रवेक्षक विजय इन्द्र सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।इस दौरान पार्टी के रणनीति को लेकर उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी को बूथ, मंडल और जिला स्तर पर मजबूत करने के लिए चार राज्यों में संगठन सृजन की शुरुआत हो रही है।जिसमें नए युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।जिनका संगठन के साथ जुड़ाव,कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं रहा हो, जिन्होंने अपने अनुभव से कांग्रेस पार्टी की सेवा की हो। उन साथियों के नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पास रखे जाएंगे और उनमें से एक साथी की नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में होगी। इसके साथ-साथ उस साथी को आने वाले समय में उस क्षेत्र में फ्यूचर लीडर के रूप में डेवलप किया जा सकेगा। जिनकी जिला स्तर के पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के अंदर नियुक्ति हो सके उनके नाम बढ़ाए जा सकेंगे। यह संगठन सृजन की शुरुआत है। इससे एक बेहतर ढांचा बनेगा। बहुत सारे नए मजबूत कार्यकर्ता,युवाओं और कॉरपोरेटर लेवल के भाइयों ने भी अपनी दावेदारी पेश किया है। जो जिला अध्यक्ष बनना चाहते हैं। एक फॉर्म जारी किया गया है। उसके अंदर कई क्राइटेरिया है। उसे फुल फ़िल करना है। उन्होंने बताया कि रांची जिला की तरह प्रदेश के सभी जिलों के अंदर एआईसीसी की ओर से वरिष्ठ नेताओं को आब्जर्वर के रूप में भेजा गया है। जो पूर्व मंत्री विधायक रह चुके हैं। 1 महीने के अंदर पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी।