प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़भोजपुर

रवि यादव को इंसाफ दो,हत्यारों को गिरफ्तार करो,रवि यादव अमर रहें के नारों से गूंज उठा गड़हनी।।…..

गुुड्डू कुमार सिंह:- गड़हनी रवि यादव को इंसाफ दो,हत्यारों को गिरफ्तार करो,रवि यादव अमर रहें के नारों से गूंज उठा गड़हनी।मौका था रवि यादव के हत्या के खिलाफ में निकाले गए कैंडल मार्च का।ज्ञात हो कि गड़हनी प्रखंड अंतर्गत इचरी पंचायत के भेडरी गाँव निवासी युवा राजद नेता रवि यादव को 24 दिसम्बर 2020 को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों को पकड़ने में नाकामयाब साबित हुई है।गड़हनी सहिला पुल से सैकड़ों लोग हाथों के कैंडल लेकर मार्च किया।लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारे लगाए।लोगों में बेहद गुस्सा नज़र व नाराजगी देखने को मिला।कैंडल मार्च गड़हनी बागर मोड़ से होते हुए गड़हनी गोला, नया बाज़ार,गड़हनी स्टेशन,पशु मेला नहसी तक गया।बनास नदी पुल पर भीड़ सभा मे तब्दील हो गया।सभा में कहा गया कि आगामी 27 जनवरी तक अगर पुलिस मुजरिम को गिरफ्तार नहीं करेगी तो 28 जनवरी से सर्वदलीय धरना प्रदर्शन थाना में किया जाएगा।कैंडल मार्च में मृतक रवि यादव के पिता हरिद्वार सिंह,राजद प्रखंड अध्यक्ष मो० रफी रिजवी,पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र यादव,प्रमुख प्रतिनिधि निर्मल यादव,अविनाश राव,सुरेश यादव,संजयनिराला जी,गायक तूफानी लाल यादव,श्री निवाश यादव,प्रमोद गुप्ता, मनोज सिंह,प्रमोद यादव,मोहन राम,मनोरंजन यादव,अरुण जी मोरसिया, कमलेन्दु यादव,मो० इरफान,रमीज़,कुणाल,गुड्डू यादव,प्रेम यादव,सोनू यादव,दीपक यादव,दिलीप,पिंटू यादव,मेहीलाल यादव ,प्रकाश कुमार,नितेशरजक,मो०अनवर,राम गोपाल सिंह सेमराव,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button