District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : युवक पर महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, दिघलबैंक के युवक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर शारीरिक शोषण किये जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक वर्ष पूर्व पीड़िता घर में अकली थी। तभी दिघलबैंक थाना क्षेत्र का युवक अचानक घर में प्रवेश कर गया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर किसी से कुछ नहीं बताने की बात कही। इसके बाद आरोपी युवक नाबालिग का शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद पीड़िता ने युवक पर शादी का दवाब दिया। लेकिन आरोपी युवक नाबालिग को अपनी बातों में रिझाकर बात को टालता रहा। जब बात से हद से बढ़ने लगी। तब नाबालिग युवती ने अपनी मां को घटना की आपबीती सुनाई। यह जानकर पीड़िता की माँ अरोपी युवक के घर गई और घटना की जानकारी युवक के घर वालों को दी। आरोपी युवक के घर वालों ने दो तीन माह में निकाह करने लेने की बात कही। दो माह बीत जाने के बाद भी आरोपी युवक ने पीड़िता से निकाह नहीं किया। इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ आरोपी युवक के घर गई। लेकिन आरोपी युवक के घर वालों ने दोनो मां-बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया। दर्ज प्राथमिकी के अनसार आरोपी युवक ने किसी दूसरी युवती से शादी रचा ली है। थक हार कर पीड़िता अपनी मा के साथ न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। महिला थानाध्यक्ष विनिता कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर लिया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button