District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बीएसएफ ने एक प्रसव पीड़ित महिला को सुरक्षित पहुचाया नजदीकी अस्पताल।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्तर दिनाजपुर जिले के पीएस चोपड़ा के सीमावर्ती गांव फोकिरानी के निवासी विप्लब सिंघा व कुछ स्थानीय निवासी फोकिरानी, थाना-चोपड़ा, जिला-उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के साथ गंभीर प्रसव पीड़ा से पीड़ित अपनी पत्नी को नजदीकी अस्पताल पहुॅचाने के लिए बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के किशनगंज सेक्टर के अंतर्गत 94 बटालियन के बीओपी पुरोहितगच से संपर्क व मदद की मांग किया। तापश्चात बीएसएफ ने आपातकालीन आधार पर बीएसएफ नर्सिंग स्टाफ के साथ एक एम्बुलेंस प्रदान की और बीएसएफ एम्बुलेंस में निकटतम पीएचसी चोपड़ा में पीड़ित महिला को पहुंचाया गया और पीड़ित महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों व ग्रामीणों ने बीएसएफ की इस त्वरित कार्रवाई की हृदय से सराहना किया। सीमा सुरक्षा बल के बहादुर प्रहरी न केवल भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की रखवाली कर रहे हैं, बल्कि अजय सिंह, महानिरीक्षक, बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर, कदमतला के गतिशील नेतृत्व में सीमावर्ती आबादी को सुरक्षा की भावना पैदा कर रहे हैं और मानवीय सहायता भी प्रदान कर रहे हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button