झारखंडपुलिसरांची

दुरुस्त होगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, एसएसपी ने कसी कमर…

राँची//राजधानी राँची में बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था दुरस्त करने एवं जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार 06.02.2026 को एसएसपी राकेश रंजन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, ट्रैफिक डीएसपी और सम्बंधित थानेदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा राँची शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर उपस्थित सभी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा किया गया, जो निम्नवत है…

1 स्थान जहाँ यातायात बाधित/जाम की समस्या रहती है तथा किस कारण से जाम लगने के कारण यातायात वाधित होती है।

2 वैसे स्थान जहाँ अतिरिक्त यातायात पोस्ट बनाकर बल की प्रतिनियुक्ति किये जाने की आवश्यकता हो ।

3 किन-किन स्थानों पर सिग्नल लाईट एवं डिवाईडर/बोलार्ड लगाये जाने की आवश्यकता है।

4 सुगम यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु क्या-क्या उपकरण एवं अन्य की आवश्यकता है।

5 राँची शहर के मुख्य-मुख्य चौक-चौराहों पर देर रात तक यातायात बल की प्रतिनियुक्ति हेतु विचार-विमर्श किया गया, ताकि रात में भी आमजनों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराया जा सके।

एसएसपी ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को उपरोक्त विचार-विमर्श पर अक्षरशः अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक के अंत में एसएसपी ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस के साथ-साथ आम नागरिकों का सहयोग भी अनिवार्य है। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे आम लोगों के साथ समन्वय बनाकर काम करें और ट्रैफिक अवेयरनेस अभियानों में तेजी लाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!