अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

एक ट्रेलर को दूसरे ट्रेलर ने पीछे से मारा धक्का, पीछे वाले ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी में फंस गया..

राँची/ओम प्रकाश खेलगांव देर रात शनिवार को खेलगांव चौक के पास एक ट्रेलर को दूसरे ट्रेलर ने पीछे से धक्का मार दिया।पीछे वाले ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी में फंस गया।संजय यादव जो स्थानीय समाजसेवी है व अन्य लोगों ने पुलिस को बुलाकर बड़ी मुशक्कत के बाद एक घण्टे के भीतर ट्रेलर के ड्राइवर को गाड़ी से निकाला।एक्सीडेंट में ड्राइवर का पैर टूट गया।उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया।ठीक उसके आधे घंटे के बाद एक 19 साल का युवक करीब 12.15 बजे रात में बाइक से बडी स्पीड में खड़े ट्रेलर में पीछे से धक्का मार दिया।जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, पीछे बैठा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है उसे आईसीयू में रखा गया है।बताया जा रहा युवक भी न्यू नगर बांधगाड़ी का रहने वाला है, जिस युवक की मौत हुई है वह अपने परिवार का एकलौता बेटा था।उसके घर मे अफरा तफरी का माहौल है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button