Uncategorizedरांचीराजनीति

रमा खलको रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए लड़ेगी चुनाव, 3 फरवरी को करेगी नामांकन पत्र दाखिल 

रांची: झारखंड में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है ऐसे में सभी प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से चुनाव लड़ने की तैयारी में लग चुके हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 2 फरवरी को रमा खलखो जी द्वारा अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि वह आगामी नगर निगम चुनाव में मेयर पद का चुनाव लड़ेंगी। रमा खलखो जी ने कहा कि वह शहर की जनता से पुनः आशीर्वाद और समर्थन की आकांक्षा रखती हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वह कल दिनांक 3 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि वर्ष 2008 में जनता के सहयोग और आशीर्वाद से वह मेयर चुनी गई थीं और उस दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ नगर निगम के माध्यम से जनहित में कार्य किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उनके कार्यों को देखा और महसूस किया है।रमा खलखो जी ने आगे कहा कि यदि जनता का समर्थन पुनः मिला तो उनकी पहली प्राथमिकता नगर निगम को सुदृढ़ बनाना तथा नगर निगम के माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और प्रभावी सुविधाएँ उपलब्ध कराना होगा। शहर के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर वह विशेष रूप से ध्यान देंगी।प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि जनता एक बार फिर विकास, अनुभव और सेवा के आधार पर उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद देगी। प्रेस वार्ता में मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा प्रदेश के ओबीसी अध्यक्ष अभिलाष साहू सहबाज अहमद,बेलस तिर्की,दीपू, मीनू सिंह भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!