ताजा खबर

*रालोमो 19 मई को बिहार के सभी जिलों में “”संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”” के मुद्दों पर करेगी प्रेस वार्ता*

मुकेश कुमार– पटना: : राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों व सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा आज पटना रालोमो प्रदेश कार्यालय में बिहार के पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर प्रमुख सुझाव दिए। श्री कुशवाहा ने सभी नेताओं को आगामी 19 मई को बिहार के सभी 38 जिलों में “*संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली*” की तैयारी एवं आम लोगों को जानकारी के लिए प्रेस वार्ता करने का निर्देश दिए। बैठक में आगामी 25 मई को शाहाबाद क्षेत्र के बिक्रम में एवं 8 जून को मुजफ्फरपुर क्लब मैदान के प्रांगण में होने वाली संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली की सफलता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी रामेश्वर महतो,जितेंद्र नाथ पटेल,राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक,रेखा गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज,प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी, आर के सिन्हा,ठाकुर धर्मेंद्र सिंह,प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा,बृजेन्द्र पप्पू,राहुल कुमार,नितिन भारती,चंदन बागची,स्मृति कुमुद,लोकेश सिंह, ई रोशन राजा समेत अनेकों नेता शामिल हुए। @राम पुकार सिन्हा प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार 9934419736

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button