बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा हवाई अड्डे के विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल : राजीव रंजन साह

सहरसा, 10 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, सहरसा हवाई अड्डे के विकास एवं उन्नयन की दिशा में ₹42.52 करोड़ की निविदा प्रकाशित होने तथा हवाई अड्डे के लिए 12 एकड़ भूमि उपलब्ध कराए जाने की दिशा में हुई पहल का भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति सहरसा की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।

भाजपा उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि सहरसा हवाई अड्डे के विकास की दिशा में उठाया गया यह कदम पूरे कोसी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है। इससे क्षेत्र में बेहतर हवाई संपर्क की उम्मीद मजबूत हुई है। हवाई सेवा के विस्तार से सहरसा सहित आसपास के जिलों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ व्यापार, उद्योग, पर्यटन एवं रोजगार के अवसरों को भी गति मिलने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से सहरसा के लोग हवाई सेवा के विकास की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ₹42.52 करोड़ की निविदा का प्रकाशन और 12 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की पहल इस दिशा में ठोस प्रगति का संकेत है। उन्होंने इसके लिए केंद्र एवं बिहार सरकार के प्रति धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button