ताजा खबर

ई किसान भवन गड़हनी में रवि कर्मशाला में किसानों को बताए गए खेती के गुड़

गुड्डू कुमार सिंह:-गड़हनी। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन मे प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख बिमल यादव,प्रखण्ड विकास पदाशिकारि बिरेन्द्र कुमार,उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव व वैज्ञानिक शशि कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार व संचालन आत्मा प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने की। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि खेती को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण की किसानों की जरूरत है, ताकि किसान पुराने परंपरागत कृषि पद्धति से ऊपर उठकर आधुनिक तरीके से कृषि कार्य करें तथा पैदावार को बढ़ाकर देश की आर्थिक नींव को मजबूत कर सकें।वही कृषि वैज्ञानिक शशि कुमार ने कहा कि।


बुआई करने से पहले बीज का उपचार करना बहुत ही जरूरी ऐसा करने से बीज का अंकुरण स्वस्थ एवं मजबूत होता है। इससे कीड़ा का प्रकोप भी कम होता है। वही आत्मा परियोजना उप निदेशक राजीव रंजन उर्फ राणा ने कहा कि खेत मे फसल अवशेष नही जलाए इससे बहुत नुक्सान होता है।इससे उर्वक शक्ति मिट्टी की कमजोर होती है किसान उस पराली को सड़ाकर खाद के रुप मे उपयोग करे इससे उपज बढ़ेगी।

इसके साथ ही प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख ने भी कहा कि समय समय पर किसानों को कृषि विभाग द्वारा सलाह व बीज व दवा की जानकारी देने की जरूरत है। सरकार द्वारा मिलने वाला सभी अनुदानित योजना किसानों तक नही पहुँचती है उसे पहुचाने की जरूरत है। वही आत्मा अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह व कृषि समन्यवक सतेंद्र सिंह ने रवि मौषम में मिलने वाले बीज के बारे में व सब्सिडी के बारे में बिस्तार से बताया और कहा कि सभी किसानों को बोला गया है कि बीज लेंने को ले किसान पोर्टल पर जाकर ऑन लाईन कर दीजिये और जिस बीज के लिये ऑन लाईन किये है ई किसान भवन में आकर ले ले। इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह,चन्द्रमा सिंह, देवेन्द्र यादव, भिखारी राम,रामबचन सिंह,अरुण सिंह, सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button