अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया : उत्क्रमित उच्च विद्यालय सधुवैली में क्लास का दरवाजा तोड़कर 90 हजार की सामग्री चोरी, मामला दर्ज..

विद्यालय के स्मार्ट क्लास रूम से 55 इंच की एलसीडी, टीवी, इंवाईटर, बैटरी, मुयजिक सिस्टम सहित 90 हजार की सामग्री विद्यालय से गयाब था।

पूर्णियाँ/धर्मेन्द्र सिंह, बीती रात्रि चोरों ने सधुवैली पंचायत के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सधुवैली में क्लास का दरवाजा तोड़कर 90 हजार की सामग्री चोरी कर ली।घटना की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने हमे सूचना दी कि विद्यालय के क्लास रूम का दरवाजा टूटा है।सूचना पर जब विद्यालय पहुंचा तो विद्यालय के स्मार्ट क्लास रूम से 55 इंच की एलसीडी, टीवी, इंवाईटर, बैटरी, मुयजिक सिस्टम सहित 90 हजार की सामग्री विद्यालय से गयाब था।इसकी सूचना ग्रामीण को दी गई, तो ग्रामीण आकर विद्यालय की जाँच की।विधालय के प्रधानाध्यापक ने इसकी लिखित सूचना कसबा थाना को दी।कसबा पुलिस ने चोरी कांड का उद्देभेदन में जुट गई।और पूर्णिया पुलिस द्वारा मुरली डॉग को विद्यालय में मौजूद हथौड़ी को सूंघकर स्थानीय लोगों की घर की तलाश की।जंहा पुलिस ने शक के आधार पर दो लोग पिंकू ठाकुर व रणजीत ठाकुर को आवश्यक पूछताछ के लिए थाना लाया है वही एक व्यक्ति मोo मंसूर आलम की तलाश जारी है।ज्ञात हो कि शनिवार को ही कसबा विधायक मोo आफाक आलम के हाथों से स्मार्ट क्लास रूम का शिलान्यास किया गया था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button