अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया : अष्टधातु की मूर्ति चोरी का सफल उद्धभेदन, पुलिस ने 10 लोगो को किया गिरफ्तार..

लॉक डाउन हो जाने से मूर्ति चोर मूर्ति को बॉर्डर पार नहीं करा पाए।इसलिए तीन अलग अलग स्थानो पर मूर्ति को छुपा दिया।

  • अररिया के फारबिसगंज से भगवान राम की मूर्ति।
  • कटिहार के गेड़ाबाड़ी से माता जानकी की मूर्ति।
  • अररिया जिले के रानीगंज से लक्षमण जी की मूर्ति बरामद हुई।

वही कांड का मास्टरमाइंड सोनू यादव उर्फ सोनू सम्राट की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।पूर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, पूर्णिया सहायक खजांची थाना क्षेत्र के रामजानकी ठाकुरबाड़ी में हुए तीन अष्टधातु की मूर्ति चोरी का सफल उद्धभेदन किया है।इस मामले में पुलिस ने 10 लोगो को गिरफ्तार किया है, वहीं घटना का मास्टरमाइंड सोनू सम्राट भनक लगते ही फरार हो गया है।पुलिस कप्तान विशाल शर्मा ने बताया कि 12 मार्च को प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी।घटना के बाद लगातार पुलिस संदिग्ध पर नजर रखी हुई थी।इसी बीच लॉक डाउन हो जाने से मूर्ति चोर मूर्ति को बॉर्डर पार नहीं करा पाए।इसी बीच पुलिस लगातार वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही थी।इसी बीच ठाकुरबारी के समीप ही शंकर चौक के विकास सिंह और नेताजी चौक के सुजय दास के बारे में पता चला।उसके बाद मरंगा थाना क्षेत्र के वार्ड न० 8 के राजकुमार उर्फ राजा, अनुनय कुमार, सन्नी कुमार के बारे में पता चला।पुलिस ने सभी से पूछताछ की तो चोरी हुई मूर्ति के बारे में पता चला।इन लोगो ने मरंगा थाना क्षेत्र के सोनू सम्राट उर्फ सोनू यादव के कहने पर चोरी की थी।लॉक डाउन के वजह से ये सभी मूर्ति नहीं बेच पाए इसलिए तीन अलग अलग स्थानो पर मूर्ति को छुपा दिया।पकड़े सभी अपराधी की निशानदेही पर कटिहार के गेड़ाबाड़ी से माता जानकी की मूर्ति को बरामद किया गया, यहाँ से बमबम कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।उसके बाद अररिया जिले के रानीगंज से लक्षमण जी की मूर्ति बरामद हुई, यहाँ से अजय यादव एवं राकेश यादव को गिरफ्तार किया गया।वहीं अररिया के फारबिसगंज से ही राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से भगवान राम की मूर्ति बरामद हुई है।इनलोगो ने चोरी के लिए ऑल्टो कार का इस्तेमाल किया था, पुलिस ने उस कार को भी बरामद कर लिया है।वही कांड का मास्टरमाइंड सोनू यादव उर्फ सोनू सम्राट की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button