ताजा खबर

*सोनपुर (हरिहर क्षेत्र) मेला 2024 में जनसंवाद कार्यक्रम।…*

वेंकटेश कुमार/प्रत्येक वर्ष सारण जिले के सोनपुर थानान्तर्गत सोनपुर पशु मेला (हरिहर क्षेत्र मेला) का आयोजन होता है। इस वर्ष मेले का विधिवत उद्घाटन दिनांक-13.11.2024 को किया गया। यह मेला सोनपुर में गंडक तथा गंगा नदी के संगम के किनारे अवस्थित हरिहरनाथ मंदिर के निकट लगभग 01 माह तक चलता है। इस मेला में भारी संख्या में स्थानीय लोगों का आगमन होता है तथा देश-विदेश से पर्यटक भी आते हैं। इसी क्रम में दि0-18.11.2024 को पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा हरिहर क्षेत्र मेला 2024 में बिहार पुलिस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। बिहार के विभिन्न प्रभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया है एवं विभिन्न विषयों पर आमजनों को जानकारी दी जा रही है तथा उन्हें पर्णिका (pamphlet) भी वितरित किया जा रहा है।
पिछले वर्ष हरिहर क्षेत्र मेला 2023 में बिहार पुलिस प्रदर्शनी एवं उसके दौरान विभिन्न जनोपयोगी विषयों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 30.11.2023 से 23.12.2023 (कुल-24 दिन) किया गया था। इस अवधि के दौरान 13 विषयों पर 24 सत्रों में 36 पुलिस अधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों द्वारा भौतिक रूप से अथवा ऑनलाइन माध्यम से आम जनता से सम्पर्क स्थापित किया गया था। इस कार्यक्रम में कुल 24 दिन की अवधि में 2,64,000 (दो लाख चौसठ हजार) व्यक्तियों ने विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से इन संवादों का लाभ उठाया और कई विषयों पर अपने विचार प्रकट किये और सुझाव भी दिये। इस संपूर्ण कार्यक्रम एवं जनसंवाद के संबंध में आम जनता द्वारा दी गई प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही है।
इस वर्ष भी सोनपुर (हरिहर क्षेत्र) मेला-2024 में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है तथा इसे फेसबुक लाइव के माध्यम से बिहार पुलिस के सोशल मीडिया हैण्डल्स (https://www.facebook.com/policebihar, https://x.com/bihar_police, https:// www.youtube.com/@ biharpoliceofficial) पर प्रसारित किया जा रहा है। प्रसारित वीडियो का रील्स / शॉर्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया हैण्डल्स पर पोस्ट किया जाएगा।
इस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विषयों पर आमजनों को जागरूक करना है तथा बिहार पुलिस के द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराना है। इस जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कुल-13 जनोपयोगी विषयों पर चर्चा की जाएगी।

ये विषय इस प्रकार हैं:-

22.11.2024
जनसंवाद का विषय : मद्यनिषेध (शराब एवं एन०डी०पी०एस०) जानकारी एवं जागरूकता
पदाधिकारी : पुलिस अधीक्षक, मद्यनिषेध

25.11.2024
जनसंवाद का विषय : यातायात के सम्बन्ध में जागरूकता
पदाधिकारी : पुलिस अधीक्षक, यातायात

27.11.2024
जनसंवाद का विषय : साम्प्रदायिक सौहार्द हेतु जनसहयोग के माध्यम से जागरूकता
पदाधिकारी : पुलिस अधीक्षक, विधि व्यवस्था/विशेष शाखा

28.11.2024
जनसंवाद का विषय : सोशल मीडिया
पदाधिकारी : पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (कल्याण)

29.11.2024
जनसंवाद का विषय : डायल-112 की क्रियाकलापों से संबंधित जागरूकता
पदाधिकारी : पुलिस उप-महानिरीक्षक (तक० एवं वितंतु)

02.12.2024
जनसंवाद का विषय : हर्ष फायरिंग/भूमि विवाद के संबंध में जागरूकता
पदाधिकारी : पुलिस अधीक्षक, विधि-व्यवस्था

04.12.2024
जनसंवाद का विषय : रेलवे सुरक्षा
पदाधिकारी : पुलिस उप-महानिरीक्षक, रेलवे

05.12.2024
जनसंवाद का विषय : साइबर अपराध से संबंधित जागरूकता
पदाधिकारी : पुलिस अधीक्षक, साइबर

06.12.2024
जनसंवाद का विषय : व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सामुदायिक पुलिसिंग के सम्बन्ध में
पदाधिकारी : पुलिस अधीक्षक, सारण

09.12.2024
जनसंवाद का विषय : नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूकता
पदाधिकारी : पुलिस अधीक्षक (अपराध), अप०अनु० विभाग

10.12.2024
जनसंवाद का विषय : महिलाएं एवं बच्चों से सम्बन्धित अपराध कानून एवं बचाव
पदाधिकारी : पुलिस अधीक्षक (कमजोर वर्ग)

11.12.2024
जनसंवाद का विषय : यातायात के सम्बन्ध में जागरूकता
पदाधिकारी : पुलिस अधीक्षक, यातायात

12.12.2024
जनसंवाद का विषय : साम्प्रदायिक सौहार्द हेतु जनसहयोग
पदाधिकारी : पुलिस अधीक्षक, विधि व्यवस्था/वि०शा०

इसी क्रम में आज दिनांक-22.11.2024 से जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत हो गयी। आज पुलिस अधीक्षक मद्यनिषेध के द्वारा मद्यनिषेध के संबंध में फेसबुक लाइव के माध्यम से जानकारी दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button