Uncategorized

आधी आबादी को सशक्तिकरण प्रदान करना नीतीश सरकार की प्राथमिकता: अशोक चैधरी

मुकेश कुमार /शुक्रवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चैधरी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर माननीय विधानपार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रवीन्द्र प्रसाद सिंह मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए माननीय मंत्री श्री अशोक चैधरी ने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त कैसे बनाया जाए इस पर समग्र चर्चा हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा के जरिए महिलाओं के बीच जाएंगे। साथ ही राजद पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिला संवाद यात्रा को फिजूलखर्ची बताने वाले चरवाहा विद्यालय के नाम पर सरकारी खजाने खर्च करते थें, तब उन्हें फिजूलखर्ची का ख्याल कभी नहीं आया। हमारे नेता महिलाओं को पंचायती राज और स्थानीय निकायों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। साथी ही सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। माननीय मंत्री ने कहा कि हमारे नेता की नीतियों से बिहार तरक्की के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!