ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

किशनगंज, 03 जून (के.स.)। फरीद अहमद, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के प्रागण में मधुकर अमिताभ, कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के निर्देशन में आने वाले “अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष-2023” (मिल्लेट्स फेस्टिवल) के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मधुकर अमिताभ, कमान्डेंट,19वीं वाहिनी द्वारा की गई। कमांडेंट ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बलकर्मी के परिवारजनो का हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया। उन्होंने बताया की मिलेट जिन्हें हिंदी में श्रीअन्न या मोटा अनाज (बाजरा, जुआर, कांगनी, रागी इत्यादि) कहा जाता है। यह पौष्टिक अनाज होते हैं जो फाइबर, खनिज और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मोटे अनाज अकसर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में उपयोग किए जाते हैं, और दलिया, ब्रेड, और साथ ही साइड डिश के रूप में भी पकाया जाता है। मोटे अनाजों को दुनिया भर में व्यापक रूप से उगाया एवं भोजन में इस्तेमाल किया जाता है। भारत में लगभग 6 से 7 तरीके के मिलेट उगाए जाते हैं, जिसमें पर्ल मिलेट (बाजरा), फिंगर मिलेट (रागी), फॉक्सटेल मिलेट (कंगनी), प्रोसो मिलेट (बारगु), सोरघुम (जुआर), लिटिल मिलेट (समाई), कोदो मिलेट (अरका) शामिल हैं। मिलेट्स में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल पाए जाते है। यह कई प्रकार की विमारियों को ठीक करता है। और उसके होने वाले खतरे को कम करता है। जैसे-अस्थमा को रोकने में।खराब केलोस्ट्रोल के स्तर को कम करना। शरीर से विषैले पदार्थो को साफ़ करने में यह शुगर को कम करता है। श्रीअन्न कैंसर के खतरे को कम करता है। अंत में मधुकर अमिताभ, कमान्डेंट, ने सभी से इनके उपयोग पर जोड़ देने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में अनूप रोबा कछप, द्वितीय कमान अधिकारी, रविकांत द्विवेदी, उप कमांडेंट, जय प्रकाश, उप कमांडेंट, निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय, निरीक्षक, शंकर कुमार मंडल, निरीक्षक बिजेंद्र ठाकुर, निरीक्षक स्वरुप चन्द्र, उप निरीक्षक दिनकर कुमार मिश्रा एवं बलकर्मी के परिवारजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!