ताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंबिहारराजनीतिराज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना होगा साकार : दिलीप

नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को दी बधाई


पूर्णिया : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता एवं अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने बिहार में नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राजद के साथ सरकार बनाने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि उनसे बहुत बड़ी भूल हुई है। अपनी भूल को सुधार करते हुए आखिरकार भाजपा के नरेंद्र मोदी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने भाजपा के साथ जाना पसंद किया। दिलीप कुमार दीपक ने उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के शपथ लिए जाने पर उन्हें भी बधाई दी है। साथ ही उन्होंने प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष सुमन, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, सुमित सिंह के मंत्री बनने पर खुशी प्रकट की है। उन्होंने आशा जताई है कि पिछली सरकार में कानून व्यवस्था में जो गिरावट आई थी, भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई थी, उस पर निश्चित रूप से अंकुश लगेगा।

आईएनडीआईए गठबंधन को इस मिलन से बहुत बड़ा झटका लगा है। इंडी गठबंधन बिखर कर रह गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button