*प्रधानमंत्री मोदी का परीक्षा पर चर्चा को लेकर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के साथ सीधा संवाद* *पटना/ जहानाबाद*

सुमित रंजन पाण्डेय/ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जहानाबाद के छात्रों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के नौवे संस्करण के प्रथम भाग का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा को लेकर सीधा संवाद किया साथ ही छात्रों के मन में वक्त तनाव को दूर करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

प्रधानमंत्री ने छात्रों के कौतूहल को शांत करते हुए लाइव स्किल एम प्रोफेशनल स्किल में सामंजस्यता बनाए रखने का सुझाव दिया।
प्रधानमंत्री ने इस बार अनूठा प्रयोग करते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर छात्रों से परीक्षा को लेकर सीधा संवाद किया।विद्यालय के लगभग 350 छात्र एवं 33 शिक्षकों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
कार्यक्रम के बाद छात्र काफी उत्साहित नजर आए उन्होंने कहा कि इस सत्र से उन्हें परीक्षा को लेकर नई प्रेरणा मिली और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।छात्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझाव न केवल परीक्षा बल्कि जीवन के अनेक पहलुओं में भी उपयोगी साबित होंगे।



