किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बहादुरगंज में भाजपा की बैठक में प्रशांत किशोर की यात्रा को बताया गया फ्लॉप — नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा ने जताया तीखा विरोध

चुनावी वर्ष में जनता को ठगने का आरोप, एनडीए की मजबूती का दावा

किशनगंज,15जुलाई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, प्रशांत किशोर की बहादुरगंज यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की एक विशेष बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा ने की, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में प्रशांत किशोर की यात्रा को लेकर तीखी आलोचना की गई और इसे जनता को भ्रमित करने वाला और चुनावी स्टंट करार दिया गया।

“जनता को दिखाए जा रहे हसीन सपने” — भाजपा का आरोप

जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशांत किशोर की यात्रा चुनावी मौसम में आकर बहादुरगंज की भोली-भाली जनता को ठगने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि “जन सुराज” में शामिल अधिकतर लोग अन्य दलों के असंतुष्ट नेता हैं और यह यात्रा सीमांचल के लोगों के साथ छलावा है।

उन्होंने माता गुजरी विश्वविद्यालय का हवाला देते हुए कहा कि प्रशांत किशोर को सीमांचल की जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है। “हर दिन हजारों ग़रीब, लाचार लोग यहां इलाज के लिए आते हैं — यह क्षेत्र पिछड़ा जरूर है, पर पूरी तरह उपेक्षित नहीं।”

“पैसे के बल पर राजनीति कर रहे प्रशांत किशोर” — नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा

नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा ने कहा कि प्रशांत किशोर अपनी यात्रा और संगठन को धनबल के सहारे आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि भाजपा सेवा और समर्पण के रास्ते पर चलती है। उन्होंने कहा कि “हमारे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल जन भावना से जन सेवा कर रहे हैं, न कि प्रचार की राजनीति।”

एनडीए की मजबूती और पूर्ण बहुमत का दावा

बैठक में वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए एकजुट और मजबूत है, और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता भ्रमित नहीं है और वे ऐसे दिखावटी अभियानों से प्रभावित नहीं होंगी।

प्रमुख उपस्थिति और विरोध प्रदर्शन

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा दुबे, जिला पार्षद सदस्य खोशी देवी, अल्पसंख्यक नेता शकील अख्तर राही, इस्माइल आज़ाद, मंडल अध्यक्ष दिव्या मोहन सिंह, अनिल कुमार दास, संजय कुमार सिंह, नगर महामंत्री सह पार्षद शीतुल कुमार सिन्हा, मुन्ना दास, शाहिद सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सभी ने एक स्वर में प्रशांत किशोर की यात्रा का विरोध दर्ज किया और इसे चुनावी वर्ष में बहादुरगंज को ठगने की कोशिश बताया।

गौर करे कि प्रशांत किशोर की बहादुरगंज यात्रा को लेकर भाजपा ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। पार्टी नेताओं ने जहां यात्रा को जनभावनाओं के साथ धोखा बताया, वहीं एनडीए की मजबूती और आगामी चुनावों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का भरोसा भी जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!