राजनीति

भाजपा द्वारा धर्म का राजनीतिकरण जनता के लिए नुकसानदेह है – उमेश सिंह कुशवाहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा की भारतीय जनता पार्टी को विकास की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। इनका मकसद अब धर्म के नाम पर सिर्फ सामाजिक उन्माद फैलाना रह गया है। हाल के दिनो में शिक्षा विभाग द्वारा लाखों की संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपी गई लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने क़भी इसकी सराहना नहीं की। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि धर्म और आस्था राजनीति का विषय नहीं है। इन विषयों पर विवाद खड़ा करने से जनता का भला कोई नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा को हिंदुत्व और राष्ट्रवाद से कोई सरोकार नहीं है। फ़र्ज़ी हिंदुत्व और फर्जी राष्ट्रवाद के नाम पर देश की जनता को गुमराह करना भाजपा का पेशा बन चुका है। इन्हीं मुद्दों के सहारे वो अपना सत्ता बचाए रखना चाहती है। लेकिन देश का मतदाता अब इनके बहकावे में नहीं आयेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी की बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर बात करने से कतराती है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार की नाकामियों को ढकने के लिए भाजपा के नेता धर्म के नाम पर जनता के बीच भ्रम फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की दुर्दशा और गलत नीति को थोपकर छोटी व्यवसाईयों का आर्थिक शोषण जैसे कई गंभीर मुद्दे हैं। जिस पर समग्र चर्चा होनी चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी धर्म देखकर देश की आम जनता को निशाना बनाती है। इन तमाम मुद्दों के कारण किसी एक जाति या धर्म को नहीं बल्कि पूरी कौम को परेशानी झेलनी पड़ती है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा का फर्जी हिंदुत्व देश की जनता को बरगलाने एवं वोट बिटोरने का केवल हथियार मात्र है। असल में भाजपा किसी भी जाति या धर्म की हिमायती नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म का राजनीतिकरण जनता के लिए नुकसानदेह है। भाजपा अपनी जवाबदेही से बचने के लिए इस तरह के हतकण्डे अपनाती रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button